1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Media Entertainment Media jobs

यहां आने वाली हैं 7 से 8 लाख नौकरियां

Media
नई दिल्ली। भारत के मीडिया व मनोरंजन से अगले 5 साल में 7 से 8 लाख नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है और इस दौरान इस क्षेत्र की वृद्धि 11 से 12 प्रतिशत रहेगी। सीआईआई-बीसीजी की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार बढ़ती ग्रामीण मांग तथा मीडिया खपत से इस क्षेत्र को बल मिलेगा। 
 
इसके अनुसार बढ़ती उपभोक्ता मांग, बदलते कारोबारी मॉडल को देखते हुए इस उद्योग को खुद को पूरी तरह अलग श्रमबल के लिए तैयार करना होगा। सिर्फ मीडिया व मनोरंजन उद्योग को ही अगले 5 सालों के दौरान हर साल लगभग 1.4 लाख से 1.6 लाख रोजगार के लिए प्रशिक्षित लोगों की जरूरत होगी। 
 
इसमें कहा गया है कि इस उद्योग में प्रतिभा व कौशल की मांग उसकी आपूर्ति से कहीं अधिक रहेगी इसलिए उद्योग को 2020 तक पूरी तरह से अलग तरह के श्रमबल के लिए तैयार रहना होगा। 
 
इसमें कहा गया है कि मीडिया व मनोरंजन संगठनों को अपनी वृद्धि को बल देने के लिए अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार करना होगा ताकि वह खुद को बदलते हुई परिस्थितियों के लिए ढाल सके। (भाषा)
अगला लेख
वरिष्ठ नागरिकों की पहल से रेलवे को हुआ 40 करोड़ का फायदा