1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार

पी-नोट के प्रभाव देखना जल्दबाजी

पी-नोट सेबी
सेबी द्वारा पार्टिसेपेटरी नोट्स (पी-नोट) के लिए मानदंड सख्त किए जाने के एक दिन बाद वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि सेबी के उक्त कदम के प्रभाव का आंकलन करना जल्दबाजी होगा। बहरहाल उन्होंने निवेश को प्रभावित किए बगैर विदेशी पूँजी के प्रवाह को नियंत्रित किए जाने के उपायों का पक्ष लिया।

यहाँ पत्रकारों से चर्चा में चिदंबरम ने कहा कि पहली तो चिंता यहीं थी कि बाजार में पूँजी का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा था। हम कोई भी प्रतिगामी कदम उठाए बगैर उसे नियंत्रित करना चाहते हैं। इसलिए हमें उसके प्रभावों के देखने के लिए इंतजार करना होगा।

चिदंबरम ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी इंकार कर दिया कि क्या सरकार और आरबीआई भी देश में विदेशी पूँजी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम उठाएगी।