सम्बंधित जानकारी
- 3 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानिए बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 का दिन क्या लाया है खास
- 20 अक्टूबर 2021 : आपका जन्मदिन
- 20 अक्टूबर 2021, बुधवार के शुभ मुहूर्त
- पेट्रोल-डीजल में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं, जानिए क्या है कच्चे तेल का हाल...
- प्रियंका ने किया तंज, अब हवाई चप्पल वालों का सड़क पर सफर करना हुआ मुश्किल
20 दिन में पेट्रोल 4.55 रुपए महंगा, 5.05 रुपए बढ़े डीजल के दाम
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ गए। अक्टूबर के 20 दिन में से 15 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह दिल्ली में पेट्रोल जहां 4.55 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 5.05 रुपए बढ़ गए।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.19 रुपए प्रति लीटर हो गए जबकि डीजल की कीमत भी 94.92 प्रति लीटर हो गई। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर में है। यहां लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए करीब 119 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं जबकि डीजल भी करीब 110 रुपए प्रति लीटर है।
4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 112.11 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 102.89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
Prices of petrol and diesel rise by Rs 0.35 (at Rs 106.19/litre) and Rs 0.35 (at Rs 94.92/litre) respectively in Delhi today
— ANI (@ANI) October 20, 2021
In Mumbai, petrol is priced at Rs 112.11/litre (up by Rs 0.34) and diesel costs Rs 102.89/litre (up by Rs 0.37) today pic.twitter.com/VXyNqJGWEW
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 103.31 और 106.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 99.26 और 98.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
देशभर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुकी है जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत करीब आधा दर्जन राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं। पिछले 15 महीने में पेट्रोल डीजल के दाम 35 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।
