सम्बंधित जानकारी
- 100 से अधिक देशों के 60 करोड़ लोग होम्योपैथी पद्धति पर करते हैं विश्वास
- हवाई अड्डे पर शुल्क मुक्त दुकानों से सामान खरीदने पर नहीं लगेगा जीएसटी
- पेट्रोल-डीजल राजस्व वसूली का आसान जरिया, जीएसटी दायरे में लाना मुश्किल
- दरवाजा तोड़ बैंक में घुसे, समय पर अलॉर्म बजने से भागे चोर
- मोदी ने सिंगापुर में गांधी पट्टिका का अनावरण किया, 70 साल पहले यहां विसर्जित हुई थी गांधी की अस्थियां
बड़ी राहत : क्रेडिट कार्ड पर 18 प्रतिशत जीएसटी, चेक बुक जारी करने और एटीएम से पैसा निकालने पर कोई टैक्स नहीं
नई दिल्ली। बैंकों की एटीएम निकासी तथा चेकबुक जैसी ग्राहकों के लिए नि:शुल्क सेवाओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा गया है। हालांकि क्रेडिट कार्ड बिल के बकाया भुगतान पर लगा विलंब शुल्क तथा अनिवासी भारतीयों द्वारा बीमा की खरीद पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
राजस्व विभाग ने बैंकिंग, बीमा और शेयर ब्रोकर सेवाओं पर जीएसटी लागू होने के संबंध में ‘बार-बार उठने वाले प्रश्नों का निवारण (एफएक्यू)’ जारी कर इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है। विभाग ने कहा कि प्रतिभूतिकरण, डेरिवेटिव्स और वायदा सौदों से जुड़े लेन-देन को भी जीएसटी दायरे से बाहर रखा गया है।
वित्तीय सेवा विभाग ने पिछले महीने इस संबंध में राजस्व विभाग से संपर्क किया था। पीडब्ल्यूसी में पार्टनर एवं लीडर (अप्रत्यक्ष कर) प्रतीक जैन ने कहा कि एफएक्यू काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि जीएसटी के दृष्टिकोण से वित्तीय सेवाओं को सबसे जटिल माना जाता है।
