शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold rates on 21 september
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (12:33 IST)

सोने की कीमतों में गिरावट, 6 माह के निचले स्तर पर

सोने की कीमतों में गिरावट, 6 माह के निचले स्तर पर - gold rates on 21 september
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने के भाव 0.13% गिरकर 45,928 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। यह 6 माह के सोने का सबसे निचला स्तर है।

चांदी की कीमतों में भी 1% की गिरावट दर्ज की गई। आज एमसीएक्स पर चांदी के दाम 59,427 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।
 
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे सुरक्षित-संपत्ति की अपील कम हो गई। इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक भी सतर्क थे। हाजिर सोना 0.1% की गिरावट के साथ 1,752.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
ये भी पढ़ें
सीएम योगी ने दी नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा