1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore municipal corporation file FIR against 9 employee

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लापरवाही, निगम ने 9 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Indore municipal corporation
इंदौर। नगर निगम ने जवाहर टेकरी में गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान लापरवाही बरतने वाले अपने 9 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
 
नगर निगम के 7 कर्मचारियों और 2 सुपरवायजरों के खिलाफ चंदन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में कांग्रेस नेता विनय बाकलीवाल और विधायक संजय शुक्ला भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
 
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को जवाहर टेकरी में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जन के दौरान फेंकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की थी।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से कहा है कि ऐसे कृत्य के लिए जवाबदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी व्यक्त की है।
अगला लेख
समुद्र में डूब रही थी बच्ची, कुत्ते ने बचाई जान, वायरल हुआ वफादारी का वीडियो