सम्बंधित जानकारी
- Video : पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग के दौरान 8 लोगों की मौत, 14 घायल, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे स्टूडेंट-प्रोफेसर
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हुए आइसोलेट, अप्रैल में ली थी वैक्सीन की दोनों खुराक
- डे ऑफ प्रोग्रामर : आज क्यों मनाएं Happy Programmer's Day
- तालिबानियों के ताबूत में अंतिम कील ठोंके भारत
- मर्दों के आधिपत्य को तोड़ती आर्कटिक जहाज की रूसी महिला कप्तान
रूस की पर्म यूनिवसिर्टी में गोलीबारी, हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की, 8 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंगों से कूदे छात्र-प्रोफेसर
मास्को। रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। इस हमले में 8 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। हमले में 14 लोगों के घायल होने की खबरें हैं।
फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद यूनिविर्सिटी बंद कर दी गई है। खबरें यह हैं कि हमलावर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। चश्मदीदों ने न्यूज चैनल को बताया कि यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है।
पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सर्विस के अनुसार, अज्ञात अपराधी ने एक गैर-घातक बंदूक का इस्तेमाल किया। विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, और विश्वविद्यालय ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे।
Gunman attacks a university in the Russian city of Perm. Deaths and injuries being reported.
— Murad Gazdiev (@MuradGazdiev) September 20, 2021
Faculty and students were filmed jumping out of windows pic.twitter.com/DyNHPEaLwR
शूटर ने कैंपस में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है।
Video of the alleged shooter walking across campus
पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र दूर-दूर से पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन अचानक यहां फायरिंग की आवाज सुनाई दी। खबरों के अनुसार एक अज्ञात हमलावर ने छात्रों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि रूस में पहले भी कई आतंकी हमले हो चुके हैं।“Lock the door!”
— Murad Gazdiev (@MuradGazdiev) September 20, 2021
“He just shot someone!”
A man who appears to have been shot can be seen at the end pic.twitter.com/Z75ey6Ec5U
