1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold falls by Rs 198 amid weak global trend

कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 198 रुपए टूटा, चांदी में भी आई गिरावट

gold silver
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 198 रुपए की गिरावट के साथ 56,972 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,170 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 270 रुपए की गिरावट के साथ 68,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 198 रुपए की गिरावट के साथ 56,972 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
 
चांदी भी गिरावट के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस पर थी। विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
फ्लाइट्‍स में कैसे लगेगी बदसलूकी की घटनाओं पर रोक? एक्सपर्ट्‍स ने बताया आसान तरीका