1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold price fell by Rs 201

सोने के भाव में हुई 201 रुपए की गिरावट, चांदी भी 1475 रुपए फिसली

Gold Silver
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव गुरुवार को 201 रुपए घटकर 55,994 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,475 रुपए की गिरावट के साथ 69,286 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि हालिया तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमत में गिरावट आई। विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी तेजी के साथ 2445 डॉलर प्रति औंस पर थी।
 
विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि उसके सदस्य 2 प्रतिशत मुद्रास्फीति के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं और उनमें सहमति बनी है कि अस्वीकार्य ऊंची मुद्रास्फीति को कम करने के लिए लगातार कुछ समय के लिए प्रतिबंधात्मक नीति अपनाना जरूरी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कड़ाके की ठंड के चलते इंदौर के स्कूलों में 6 से 9 जनवरी तक छुट्टियां