1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

Gold-Silver Price : वैश्विक तेजी से सोना हुआ महंगा, चांदी टूटी, जानिए क्‍या रहे भाव...

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 378 रुपए चढ़कर 56130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमत 147 रुपए की गिरावट के साथ 70675 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,752 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 147 रुपए की गिरावट के साथ 70675 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, एशियाई कारोबार के घंटों में बुधवार सुबह के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती रही। विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1859 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच सोना अपने 6 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर मंडरा रहा है। बाजार के निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर आगे के रुख का संकेत मिलेगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
सोनिया गांधी को वायरल संक्रमण, गंगाराम अस्पताल में भर्ती