1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Rise in gold and silver prices

सोने में हुई 173 रुपए की बढ़त, चांदी में भी रही 926 रुपए की तेजी

gold and silver rate
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 173 रुपए की तेजी के साथ 55,074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 926 रुपए की तेजी दर्शाती 70,205 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,807.60 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी दर्शाता 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Corona टीके की तीनों डोज लेने वालों को इंश्योरेंस प्रीमियम पर मिलेगी बड़ी छूट! जानें क्या है इरडा की तैयारी