सम्बंधित जानकारी
- Jio True 5G : आंध्रप्रदेश के तिरुमला, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा और गुंटूर में जियो ट्रू 5जी लॉन्च
- Jio के सॉल्युशंस से जुड़ेंगी पेट्रोल पंप समेत Indian oil की 7200 साइट्स
- iPhone यूजर्स को मिलेगा Jio True 5G का सपोर्ट, ले सकेंगे अनलिमिटेड डेटा का मजा, नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज
- Jio ने उज्जैन के महाकाल लोक में शुरू की True-5G सर्विस, इंदौर में जनवरी 2023 में होगी लॉन्च
- Jio True 5G : MP में महाकाल लोक उज्जैन से होगी जियो ट्रू 5 जी की शुरुआत
Xiaomi इंडिया ने Reliance Jio के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को मिलेगा True 5G का अनुभव
मोबाइल फोन विनिर्माता शिओमी (Xiaomi) इंडिया ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के उपभोक्ताओं को 5जी सेवा ट्रू 5जी की पेशकश करने के लिए इस दूरसंचार सेवा कंपनी के साथ साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की।
शिओमी ने बयान में कहा कि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध ट्रू 5जी सेवा के इस्तेमाल लायक बनाने के लिए उसके स्मार्टफोन धारकों के पास सॉफ्टवेयर अपडेट भेज दिया गया है।
इस अपडेट को डाउनलोड करने के बाद शाओमी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल में रिलायंस की 5जी सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा कंपनी के शिओमी और रेडमी ब्रांड वाले 5जी-समर्थित फोन में ही उपलब्ध होगी।
शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि इस कदम से उसके उपभोक्ता रिलायंस जियो की 5जी सेवा का आनंद उठा पाएंगे।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि इस भागीदारी के तहत शिओमी के सभी आगामी 5जी फोन में स्टैंडअलोन (एसए) कनेक्टिविटी शुरू से ही उपलब्ध कराई जाएगी। Edited by Sudhir Sharma
