1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

कमजोर जेवराती मांग से सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग नरम पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज करता हुआ 10 रुपए लुढ़ककर 32,190 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 200 रुपए उतरकर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,239.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर की गिरावट में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और फेड रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना के कारण पीली धातु पर दबाव बना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 14.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
अगला लेख
राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विक्रमसिंघे रविवार को ले सकते हैं शपथ