शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 301 रुपए टूटा, चांदी में भी 402 रुपए की गिरावट
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (21:32 IST)

सोना 301 रुपए टूटा, चांदी में भी 402 रुपए की गिरावट

Delhi bullion market | सोना 301 रुपए टूटा, चांदी में भी 402 रुपए की गिरावट
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 301 रुपए टूटकर 46,415 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 402 रुपए की गिरावट के साथ 59,044 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 402 रुपए की गिरावट के साथ 59,044 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,446 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव गिरावट के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
देश की आर्थिक वृद्धि दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान, कोरोना पूर्व स्तर को करेगी पार