dharma sangrah
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Air india seeking loan from banks

नकदी संकट से एयर इंडिया परेशान, समय पर नहीं दे सका वेतन

Air india
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने नकदी संकट से पार पाने के लिए सार्वजनिक बैंकों से कर्ज लेने की कोशिश कर रही है। कंपनी नकदी संकट के कारण अपने कुछ कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन भी समय पर नहीं दे पाई है।
 
कंपनी ने 2015-16 में एक दशक में पहली बार 105 करोड़ रुपए का परिचालन मुनाफा तो कमाया लेकिन इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसे 700 करोड़ से से अधिक का संचयी नुकसान हुआ है।
 
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, ' हमारे बही खातों में ऋण व घाटे के कारण, हमारे यहां नकदी संकट तो होना ही था। मौजूदा नकदी संकट से पार पाने के लिए हम कुछ बैंकों से कार्यशील पूंजी को कर्ज के तौर पर पाने की बात कर रहे हैं।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा नकदी संकट ‘मामूली’ है और हालात इतने खराब नहीं कि परिचालन प्रभावित हो। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता से बात नहीं हो पाई।
 
एयर इंडिया अपने वित्तीय व परिचालन निष्पादन के बारे में शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत‍ि देने वाली है। सूत्रों के अनुसार धन की कमी के कारण कंपनी अपने कुछ कर्मचारियों का दिसंबर का वेतन भी समय पर नहीं दे पाई। (भाषा)