1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poem on Hindi language

बाल कविता : हिंदी बहुत जरूरी है

Hindi
दस मंजिल से नीचे आती,
मम्मी के संग लिफ्ट में।
सुबह-सुबह ही शाला जाती,
मैं तो पहली शिफ्ट में।
 
जोड़ घटाना गुणा भाग तो,
मैडम जी सिखलाती हैं।
अंग्रेजी की ए.बी.सी.डी.
भी लिखना बतलाती हैं।
 
लेकिन मुझको अपनी भाषा,
हिंदी प्यारी लगती है।
भारत माता की सुंदर छबि,
जग से से न्यारी लगती है।
 
अंग्रेजी तो सीखेंगे ही,
अंग्रेजी मजबूरी है।
पर मन की खुशियों की खातिर,
हिंदी बहुत जरूरी है।

 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
अगला लेख
Propose Day : साथी प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दे तो शालीनता से बात को संभालें, मैच्योर बनें, लव टिप्स आपके लिए