बालगीत : चल मेरे बेटे, तू चल...
-विजय शर्मा
चल मेरे बेटे तू चल,
खा ले अब ये पेड़े चल।
जब तू भागे और दौड़े,
मिलेंगे तुझको पकौड़े।
अब तू पी ले ठंडा पानी,
घर आने वाली हैं नानी।
साथ आएंगे घर नाना,
लाएंगे तेरे लिए बनाना।
