बेटी पर कविता
बेटी होती विदा
मन परेशान है
घर होगा तेरे बिन सूना
आंखें आज हैरान हैं।
दिल का टुकड़ा छूटा
आंगन बेजान है
कोई आवाज आती नहीं
दस्तक बेजान है।
तेरे बिना बहते नयन
मन अब उदास है
पायल की आवाज आती नहीं
अंगना भी उदास है।
अगला लेख
