शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Butterfly poem

रंगबिरंगी कविता : तितलियां

रंगबिरंगी कविता : तितलियां - Butterfly poem
जब उड़ेंगी रंग भरेंगी तितलियां,
हवाओं में आकर्षण रहेंगी तितलियां।
 
ढूंढते हो कहां यहां-वहां,
संग फूलों के मिलेंगी तितलियां।
 
लगने दो धूप पंखों को जरा,
उड़ तभी तो सकेंगी तितलियां।
 
मिले बाग-उपवन तो बन जाए बात,
कैसे कांक्रीट में जिएंगी तितलियां।
 
रसोई फूल की जाएगी फ़िज़ूल,
पराग अगर नहीं चखेंगी तितलियां।
 
हवा के संग ही बहते हैं सभी फूल-पत्तियां,
फ़िज़ा से कब तक बचेंगी तितलियां।
 
तेज़ाबी हवा में फूल भी उगलेंगे ज़हर,
कौन जाने फिर कहां रहेंगी तितलियां।
ये भी पढ़ें
संक्रांति पर पढ़ें नन्ही चिड़िया की कहानी : प्लीज, हमें बचा लो...