1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. children's song

बाल गीत : हर दिन ध्यान लगाओ जी

children's song
Kids Poem
 
 
खूब पढ़ो जी, खूब लिखो जी,
अच्छे नंबर लाओ जी।
मम्मी-पापा बड़े जनों से,
खूब दुआएं पाओ जी।
 
रोज नियम से शाला जाओ।
मित्रों के संग मौज मनाओ।
दौड़-भाग में रहो न पीछे, 
खेलो कूदो स्वास्थ्य बनाओ।
खुद भी ठिल-ठिल करके हंसना, 
सबको खूब हंसाओ जी।
 
बहनों से राखी बंधवाओ।
लड्डू सब बहनों से खाओ।
आना है 15 अगस्त तो, 
शाला में झंडा फहराओ।
हो कतार में खड़े ठीक से, 
जन-मन-गण सब गाओ जी।
 
गुरुजनों का कहना मानों।
खुद की आभा को पहचानों।
करना योग निरंतर हर दिन।
लाभ मिलेंगे इससे अनगिन।
आंख बंद कर चित्त लगाकर,
हर दिन ध्यान लगाओ जी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
अगला लेख
Janmashtami Essay : जन्माष्टमी पर हिन्दी में आदर्श निबंध