• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. janmashtami bhajan 2023
Written By

Janmashtami Bhajan: जन्माष्टमी 2023 में सुनें श्रीकृष्ण के 5 लेटेस्ट भजन

janmashtami bhajan 2023
janmashtami bhajan 2023
देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में जन्मे श्री कृष्ण का जन्म हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के पर्व पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें दही हांडी, झुला डेकोरेशन, नृत्य, कृष्ण रासलीला और गीत जैसी एक्टिविटी शामिल होती हैं।

इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने घर में सुंदर डेकोरेशन कर जन्माष्टमी को खास बना सकते हैं। साथ ही आप इस पर्व पर ये लेटेस्ट भजन सुन सकते हैं। आपने श्रीकृष्ण के पुराने कई भजन सुने होंगे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट भजन जिन्हें सुनकर आपका मन खुश हो जाएगा। चलिए जानते हैं इन भजन के बारे में...
 
1. मेरे कान्हा: यह गाना जया किशोरी और जुबिन नौटियाल ने गाया है। यह दोनों आर्टिस्ट अपने भजन के लिए भी काफी फेमस हैं। इस गाने की वीडियो पर करीब 24 मिलियन व्यू हैं। साथ ही इस गाने की वीडियो काफी रीयलिस्टिक और एस्थेटिक है। इस गाने की लिरिक्स भी आपको बेहद पसंद आएंगी। 
janmashtami bhajan 2023
2. कृष्णा तेरी हो गई: इस गाने पर अभी तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यू हैं। आप इस जन्माष्टमी 2023 पर इस गाने को सुन सकते हैं। इस गाने को असीस कौर ने गाया है। इस गाने को अमेरिकन और इंडियन कल्चर के अनुसार शूट किया गया है। यह गाना सुनने में बहुत मधुर है। आप अपने कृष्ण भजन प्लेलिस्ट में इस गाने को जोड़ सकते हैं। 
 
3. तुम प्रेम हो: यह गाना कई लोगों की रिंग टोन है और साथ ही कॉलर ट्यून भी। इस गाने की विडियो पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यू हैं और यह गाना पुरे भारत में बहुत प्रचलित है। इस गाने को मोहित लालवानी और भरत कमल द्वारा गाया गया है। अगर आपने अभी तक यह भजन नहीं सुना है तो आपको ज़रूर सुनना चाहिए। 
 
4. राधा रानी लगे: यह गाना भी youtube पर काफी प्रचलित है। इस गाने के विडियो पर 35 मिलियन से ज्यादा व्यू हैं। साथ ही भारत में इस भजन को बहुत प्रेम दिया गया है। इस भजन को सिंपल खरेल ने गाया है। साथ ही इस भजन की वीडियो भी बहुत खूबसूरत है। आपको इसे सुनने के साथ देखना भी चाहिए। 
 
5. सांवरे: हंसराज रघुवंशी के भजन भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। भारत के कई घर में इनके शिव भजन के ज़रिए सुबह की शुरुआत होती है। संवारे भी एक बहुत मोहक गाना है जो आपको बहुत पसंद आएगा। आप इस गाने को अपनी भजन प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
हिन्दू सनातन धर्म की उत्पत्ति कब हुई