सम्बंधित जानकारी
- J&K में 23 सरकारी अधिकारी सस्पैंड, आचार संहिता किया था उल्लंघन
- Haryana Elections : राहुल और प्रियंका की पदयात्रा आज, अंबाला से शुरू होगा प्रचार अभियान, कई जिलों में करेंगे रोड शो
- नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार
- हरियाणा विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल बनेंगे किंगमेकर?
- चुनाव प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल, चुनाव आयोग का भाजपा को नोटिस
सांसद इंजीनियर राशिद की कार पर हमला, बोनट पर चढ़ गया हमलावर
Engineer Rashid attacked : बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद की प्रचार गाड़ी पर रविवार को एक हमलावर ने हमला कर दिया। हमलावर ने गाड़ी के बोनट और सामने के 'विंडशील्ड' पर पैर रखा, जिससे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इंजीनियर रशीद के नाम से चर्चित शेख अब्दुल राशिद (57) घटना के समय कार में थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
उत्तरी कश्मीर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में कार पर हमला किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए हमले के वीडियो में एक व्यक्ति वाहन के बोनट और सामने के विंडशील्ड पर चढ़कर उसे तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर सांसद का पूर्व सहयोगी है और अप्रैल-मई में उनके लोकसभा चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है, लेकिन उसके बाद से वह उनसे अलग हो गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
