1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Reliance Jio faces outage in Mumbai circle

मुंबई में Jio का नेटवर्क ठप: कॉलिंग-इंटरनेट सब बंद; कंपनी ने दिया यह बयान

mumbai
मुंबई सर्कल में जियो की सर्विसेस ठप हो गई हैं। इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के जियो यूजर्स न कॉलिंग कर पा रहे हैं न ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कंपनी ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है।
 
रिलायंस जियो की सर्विस मुंबई सर्कल में डाउन हो गई है। इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में जियो की मोबाइल और इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई हैं।

जियो यूजर्स से कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है। कई यूजर्स ने जियो के नेटवर्क डाउन की जानकारी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। इतना ही नहीं, देशभर से जियोफाइबर सर्विस में प्रॉब्लम की बातें भी सामने आ रही हैं। 
 
मध्यप्रदेश के जियोफाइबर ग्राहकों के पास भी कंपनी की तरफ से सर्विस के आउटेज बंद होने का मैसेज आ रहा है। कंपनी ने मैसेज में कहा है कि इस सर्विस को रात 7 बजे तक ठीक कर लिया जाएगा।
अगला लेख
Delete for Everyone फीचर में WhatsApp करने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिए