शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 1 crore looted from the office of a company at the tip of a gun in Mulund area of Mumbai
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (12:59 IST)

मुंबई के मुलुंड इलाके में तमंचे की नोक पर एक कंपनी के कार्यालय से 1 करोड़ की लूट

मुंबई
मुंबई। मुंबई के मुलुंड इलाके में बुधवार को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर एक कार्यालय से करीब 1 करोड़ रुपए लूट लिए। पुलिस ने 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
लूट की घटना कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें तीनों लुटेरों को देखा जा सकता है कि उन्होंने किस तरह कार्यालय के कर्मचारी को बंधक बना लिया। तीनों बदमाश मास्क लगाए हुए थे। फिलहाल लुटेरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
 
पुलिस ने 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूट के दौरान एक बदमाश कर्मचारियों को तमंचा दिखाता है, जबकि दूसरे लुटेरे पैसा निकाल लेते हैं।
ये भी पढ़ें
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम, जानिए कितना होगा इजाफा...