सम्बंधित जानकारी
- अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं
- दक्षिण कोरिया में अब नहीं बिकेगा कुत्तों का मांस, मचा हड़कंप
- नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे के खिलाफ जांच हुई पूरी, पुलिस ने लगाए कई गंभीर आरोप
- क्या अमेरिका ईरान के बीच होगी बातचीत? क्या है ईरानी विदेश मंत्री अराघची की टिप्पणी का अर्थ
- चीनी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ, गिफ्ट की मधुबनी पेंटिंग, इन मुद्दों पर हु्ई बात
ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, प्रौद्योगिकी कंपनियों पर कर को लेकर कनाडा से व्यापार वार्ता निलंबित कर रहे हैं
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी कंपनियों पर कर जारी रखने की कनाडा की योजना के कारण उसके साथ व्यापार वार्ता को तत्काल निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा का यह कदम हमारे देश पर प्रत्यक्ष और स्पष्ट हमला है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर एक पोस्ट में कहा कि कनाडा ने अमेरिका को सूचित किया है कि वह सोमवार से लागू होने वाले कर लगाने की अपनी योजना पर कायम है। ALSO READ: अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस भयावह कर के आधार पर, हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। हम कनाडा को अगले सात दिनों के भीतर बता देंगे कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए कितना शुल्क चुकाएंगे।
कनाडा के डिजिटल सेवा कर के तहत कनाडा में ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के साथ जुड़ने वाले कनाडाई और विदेशी कंपनियों को कर का भुगतान करना आवश्यक है। डिजिटल सेवा कर से अमेजन, गूगल, मेटा, उबर और एयरबीएनबी जैसी कंपनियों पर असर पड़ेगा, क्योंकि इन कंपनियों को कनाडाई उपयोगकर्ताओं से होने वाले राजस्व पर तीन प्रतिशत का कर देना होगा। यह कर पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा, जिससे अमेरिकी कंपनियों को महीने के अंत तक 2 अरब अमेरिकी डॉलर का कर देना होगा।
गौरतलब है कि ट्रंप ने इससे पहले एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत के साथ एक बहुत बड़ा व्यापार समझौता होने वाला है। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत दिया।
edited by : Nrapendra Gupta
