1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Police filed charges against Norwegian princess son

नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे के खिलाफ जांच हुई पूरी, पुलिस ने लगाए कई गंभीर आरोप

Police filed charges against Norwegian princess son
Case of son of Norwegian princess : ओस्लो पुलिस ने शुक्रवार को नॉर्वे की युवराज्ञी के सबसे बड़े बेटे मारियस बोर्ग होएबी के खिलाफ महीनों चली जांच के बाद बलात्कार, यौन उत्पीड़न और शारीरिक हिंसा सहित कई धाराओं में आरोप तय किए हैं। होएबी वर्ष 2024 में बलात्कार के आरोपों और शरीर को नुकसान पहुंचाने व आपराधिक क्षति के प्रारंभिक आरोपों के चलते बार गिरफ्तारी के कारण लगातार जांच के दायरे में रहे हैं। होएबी ने पुलिस पूछताछ के दौरान सहयोग किया और यह अब पूरी हो चुकी है। यह मामला 2 अंकों में होने वाले पीड़ितों की संख्या से जुड़ा हुआ बताया गया है।
 
युवराज्ञी मेटे-मारित के पुत्र और नार्वे के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी युवराज हाकोन के सौतेले बेटे होएबी वर्ष 2024 में बलात्कार के आरोपों और शरीर को नुकसान पहुंचाने व आपराधिक क्षति के प्रारंभिक आरोपों के चलते बार गिरफ्तारी के कारण लगातार जांच के दायरे में रहे हैं।
ओस्लो पुलिस के वकील एंड्रियास क्रुजेव्स्की ने कहा कि होएबी ने पुलिस पूछताछ के दौरान सहयोग किया और यह अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले में सबूत टेक्स्ट-मैसेज, गवाहों के बयानों और पुलिस तलाशी जैसे स्रोतों से जुटाए गए। उन्होंने कहा, मैं इस मामले में पीड़ितों की संख्या के बारे में और अधिक विस्तार से नहीं बता सकता, सिवाय इसके कि यह संख्या दो अंकों में है।
 
बचाव पक्ष के वकील पेटर सेकुलिक ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को भेजे एक ईमेल में कहा कि होएबी इन आरोपों को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में- विशेष रूप से यौन शोषण और हिंसा से संबंधित मामलों में, किसी भी तरह की गलती को स्वीकार नहीं करते हैं।
राजपरिवार ने एपी द्वारा टिप्पणी के लिए भेजे गए ई-मेल अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। नॉर्वेजियन समाचार एजेंसी एनटीबी के अनुसार, शाही घराने ने कहा है कि जब तक मामला सामान्य कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है, तब तक वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग