सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटेन 'गोल्डन वीजा' निलंबित किए जाने के फैसले से पलटा
- फेसबुक कार्यालय को मिली बम की धमकी, पूरी इमारत की ली तलाशी
- 'Idiot' लिखने से गूगल पर इसलिए आती है ट्रंप की फोटो, सुंदर पिचई ने किया खुलासा
- डोनाल्ड ट्रंप ने दी जनसंहार के हथियारों की नीति को मंजूरी, आतंकवाद पर लगेगी लगाम
- शरीफ के बेटे हमजा शहबाज को एफआईए ने विमान से उतारा
अंकारा में भीषण रेल हादसा, 9 की मौत, 86 घायल
अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन ने स्टेशन पर रेल इंजन को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 90 अन्य घायल हो गए। देश में छह महीने से भी कम समय पहले ट्रेन हादसे में 24 लोगों की जान चली गई थी।
परिवहन मंत्री कहित तुरहान ने बताया कि मारे गए लोगों में तीन ट्रेन ऑपरेटर थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
अंकारा के गवर्नर कार्यालय के अनुसार मारे गये लोगों में एक जर्मन नागरिक भी है। इस संबंध में जर्मन मीडिया में भी खबर आई है। अंकारा के सरकारी अभियोजक के अनुसार 86 लोग घायल हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री फाहरेत्तिन कोका ने पहले कहा था कि घायलों में 34 अब भी अस्पताल में हैं। दो की हालत गंभीर है। हुर्रियत अखबार के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेन अंकारा के मुख्य स्टेशन से केन्द्रीय प्रांत कोन्या जा रही थी। ट्रेन में 206 यात्री सवार थे। (भाषा)
