1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Son killed for not eating hotdog

हॉटडॉग नहीं खाने पर बेटे की हत्या, महिला को 19 वर्ष की जेल

Hotdog
विचिटा। अमेरिका के कंसास से एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के हॉटडॉग खाने से मना करने पर उसको इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई। अदालत ने महिला को 19 साल 5 महीने की जेल की सजा सुनाई है। घटना पिछले वर्ष मई महीने की है।

खबरों के अनुसार, कंसास राज्य की एक चौबीस वर्षीय महिला ने जब अपने 2 वर्षीय बेटे को हॉटडॉग खाने का कहा तो उसने इनकार कर दिया, जिस पर महिला इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने बेटे को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आखिर 2 दिन बाद बच्‍चे की मौत हो गई।

बाद में महिला के खिलाफ हत्या और बाल उत्पीड़न के आरोप लगे और उसे 19 साल 5 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है, साथ ही हत्‍या के जुर्म में महिला के पुरुष मित्र को 49 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
अगला लेख
सोना सस्ता हुआ, चांदी में 300 रुपए का उछाल