1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. raagini singer shot dead in noida

नोएडा में रागिनी गायिका की गोली मार कर हत्या

raagini singer
नोएडा। नोएडा में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मंगलवार रात दो बदमाशों ने एक रागिनी गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गायिका पर अगस्त में भी जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि 25 वर्षीय गायिका सुषमा को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने थाना बीटा-2 क्षेत्र के मित्रा सोसाइटी के पास मंगलवार रात को गोली मार दी। उपचार के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया की 19 अगस्त 2019 को बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मेहसाणा गांव में जब वह एक कार्यक्रम में गाने गई थी, तब भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर में एक मामला दर्ज कराया गया था।
 
उन्होंने बताया कि वह आज बुलंदशहर में पुलिस से मुकदमें के सिलसिले में मिलने गई थीं। जब वह बुलंदशहर से लौटकर आईं, तो थाना बीटा- 2 क्षेत्र में मित्रा सोसायटी के पास उन पर हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, ली शपथ