1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Referendum on burqa in Switzerland

स्विट्जरलैंड में बुर्के पर क्षेत्रीय पाबंदी पर जनमत संग्रह

Switzerland
जिनेवा। स्विट्जरलैंड के उत्तर-पूर्वी सेंट गालेन क्षेत्र में रविवार को एक जनमत संग्रह में बुर्के पर पाबंदी के पक्ष में फैसला आने की संभावना है। इस प्रकार, यह देश का दूसरा क्षेत्र बन सकता है जहां सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को ढकने वाले बुर्के पर पाबंदी होगी।
 
 
सेंट गालेन के दक्षिणी क्षेत्र टिकिनो के पदचिन्हों पर चलने की उम्मीद है, जहां 2 साल पहले एक कानून लाया गया था। कानून का उद्देश्य बुर्का तथा अन्य मुस्लिम नकाबों पर पाबंदी लगाना था। ग्रीन पार्टी और यंग सोशलिस्ट ने सेंट गालेन में जनमत संग्रह की मांग की थी जिसके बाद रविवार को लोग इस विषय पर वोट डाल रहे हैं।
 
स्विट्जरलैंड की सरकार ने पिछले साल राष्ट्रव्यापी बुर्का पाबंदी से संबंधित पहल का विरोध किया था और कहा था कि इस तरह के उपायों पर गौर करना क्षेत्रों का काम है। 
अगला लेख
ईरान ने महिला से बलात्कार के 9 दोषियों को फांसी दी