सम्बंधित जानकारी
- पढ़ें मानसून टिप्स, बड़े काम की 14 जरूरी बातें
- बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, जलजमाव से सड़कों पर लगा जाम
- Weather Updates : मध्यप्रदेश में 2 दर्जन स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना
- बारिश में भी खाते हैं फिश तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं 4 नुकसान
- बारिश के मौसम में फैमिली के साथ लें Spicy कॉर्न समोसे का आनंद, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए
1 घंटे में 3.3 इंच बारिश से वॉशिंगटन में भयानक बाढ़, व्हाइट हाउस में भी भरा पानी...
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन, वर्जीनिया और कोलंबिया में सोमवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। यहां 1 घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी गिर गया। शहर की सड़कें नहर में तब्दील हो गईं। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में पानी भर गया। मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया।
खबरों के मुताबिक अमेरिका नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी। बाढ़ के कारण अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है।
जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र को पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया गया। नॉर्थवेस्ट वॉशिंगटन के भी कुछ क्षेत्रों को बाढ़ के कारण बंद किया गया। कोलंबिया जिले के कुछ क्षेत्र में सोमवार देर रात तक बारिश होती रही। यहां आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण छोटे नालों, शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, सड़कों और अंडरपासों के साथ-साथ अन्य जल निकासी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अगले 2 दिन तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।
