1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Protest against Putin in Russia

रूस में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन, 1000 से अधिक हिरासत में

Vladimir Putin
मास्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर देशभर से 1000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
 
ओवीडी इंफो ह्यूमन राइट मॉनिटर ने बताया हिरासत में लिए गए विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवलनी ने लोगों से आह्वान किया था कि वे पुतिन के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें। नवलनी ने कहा कि श्री पुतिन का शासन रूस के तानाशाह जार की तरह ही निरंकुश है।
 
ओवीडी इंफो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे रिपोर्ट मिली हैं कि रूस के अलग अलग 19 शहरों से कम से कम 1029 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अकेले राजधानी मास्को से 475 लोगों को हिरासत में लिया गया है। (वार्ता) 
अगला लेख
बड़ी खबर, कश्मीर के पत्थरबाजों को रोजगार की राह दिखाएगी दिल्ली पुलिस