सम्बंधित जानकारी
- विपक्ष के स्वार्थी गठबंधन के निशाने पर भारत की तिजोरी
- PM मोदी की अमेरिका यात्रा को BJP ने बताया 'अभूतपूर्व', कहा- फैसलों से नए भारत के निर्माण में मिलेगी मदद
- क्या भारत में अल्पसंख्यकों के साथ होता है भेदभाव? PM मोदी ने अमेरिका में दिया जवाब
- PM Modi US Visit: PM मोदी का व्हाइट हाउस में जो बाइडेन ने किया भव्य स्वागत, मोदी ने कहा- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है
- DU के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि
PM मोदी 2 दिन की यात्रा पर पहुंचे मिस्र, इन मुद्दों पर राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी से होगी चर्चा
काहिरा। pm modi reached egypt on a 2 day visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में अमेरिका से शनिवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे, जहां वह राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी से द्विपक्षीय विषयों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री का वॉशिंगटन से काहिरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, उन्होंने हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
मोदी की यह मिस्र की पहली यात्रा है और वे 1997 के बाद पश्चिम एशियाई देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। श्री मोदी राष्ट्रपति अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा आये हुए हैं। उनके स्वागत के लिए मुस्तफा कमाल मदबूली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति अल-सीसी इस वर्ष नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे। मोदी अल-सीसी से शनिवार को मिलेंगे और दोनों नेताओं के बीच दोनों प्रमुख देशों के बीच सामरिक संबंधों को नयी गति देने के संबंध में व्यापक बातचीत होने की संभावना है। मिस्र एक समय भारत के साथ गुटनिरपेक्ष सम्मेलन आंदोलन के प्रमुख सदस्य देशों में शामिल था।
اشكر رئيس الوزراء معالي مصطفى مدبولي على اللفته الخاصه بالترحيب بي في المطار. اتمنى ان تزدهر العلاقات الهندية المصرية بما يحقق النفع لشعبي امتينا. pic.twitter.com/G8rWaf3AdY
— Narendra Modi (@narendramodi) June 24, 2023
मोदी शनिवार को मिस्र के प्रधानमंत्री मदबूली के साथ गोलमेज बैठक करेंगे और आज ही वे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। उनका मिस्र के मुख्य इमाम डॉ. शावकी इब्राहीम अब्दुल-करीम अल्लाम से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह मिस्र के विभिन्न क्षेत्र के कुछ विद्वानों और विचारकों से भी मिलेंगे।
इस यात्रा के दौरान मोदी हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जाने वाले हैं। यह स्मारक प्रथम युद्ध के दौरान मिस्र के मोर्चें पर तत्कालीन ब्रिटिश सेना में कार्यरत 3799 वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रमंडल द्वारा स्थापित किया गया है।
मोदी ग्यारहवीं शताब्दी की प्रसिद्ध अल हकीम मस्जिद का भी भ्रमण करेंगे। इस मस्जिद का पुनरुद्धार दाऊदी बोहरा समुदाय के सहयोग से किया गया है। मोदी काहिरा प्रवास में वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। Edited By : Sudhir Sharma
