सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, श्रीगंगानगर में पारा 48 के पार
- मोदी पर केजरीवाल का तंज, लोगों को खल रही है मनमोहन जैसे शिक्षित पीएम की कमी
- लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, 48 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
- बड़ी खबर, शहरी गरीबों के लिए 10 राज्यों में बनेंगे 1.5 लाख मकान
- एयर इंडिया को नहीं मिला खरीदार, कांग्रेस ने उड़ाया सरकार का मजाक
सिंगापुर के पीएम से मिले मोदी, यहां रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे भारतीय पर्यटक| Modi in Singapore
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच . लूंग के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सिंगापुर भारत में एफडीआई का बड़ा जरिया है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में भारतीय पर्यटक रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के रिश्तों में विश्वास और गर्मजोशी है। रक्षा के क्षेत्र में भारत सिंगापुर सहयोग बढ़ाएंगे। उन्होंने सिंगापुर के साथ नौसैनिक अभ्यास शुरू करने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सिंगापुर भारत में एफडीआई का बड़ा जरिया है। सिंगापुर की कई कंपनियां भारत में निवेश कर रही है। सिंगापुर के साथ डेटा सेंटर पॉलिसी पर काम होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की।
सिंगापुर के प्रेशिडेंशियल पैलेस इस्ताना (राष्ट्रपति का सरकार आवास) पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। पैलेस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सिंगापुर के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
मोदी अपने तीन राष्ट्रों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं। इससे पहले वह इंडोनेशिया और मलेशिया गए थे।
