शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pradhanmantri Awas Yojana, Central Government, Houses Construction
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 जून 2018 (08:41 IST)

बड़ी खबर, शहरी गरीबों के लिए 10 राज्यों में बनेंगे 1.5 लाख मकान

Pradhanmantri Awas Yojana
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 1.5 लाख मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी।


मंत्रालय ने बताया कि 2,209 करोड़ रुपए की केन्‍द्रीय सहायता युक्‍त 7,227 करोड़ रुपए के निवेश के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी गरीबों के हित के लिए 1.5 लाख मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

आंध्र प्रदेश के लिए 56,512 मकानों को मंजूरी दी गई, जबकि उत्तर प्रदेश को 23,060 मकान मिले हैं। इसी तरह मध्‍य प्रदेश के लिए 17,920 मकानों को मंजूरी दी गई है। झारखंड के लिए 14,526 मकानों और महाराष्ट्र के लिए 13,506 मकानों की स्‍वीकृति दी गई है।

अन्य जिन राज्यों में मकानों की मंजूरी दी गई है उनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, पंजाब और असम शामिल हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, 48 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर