सम्बंधित जानकारी
- बड़ा खराब है इस बच्चे का गुस्सा, यूं धमकाकर वापस ली अपनी चीज, VIDEO हुआ VIRAL
- मां दुर्गा की चौथी शक्ति मां कूष्मांडा, की थी ब्रह्मांड की रचना, पढ़ें पवित्र कथा
- पाकिस्तान में हाईकोर्ट जज को महंगी पड़ी ISI के खिलाफ टिप्पणी, राष्ट्रपति ने दी यह सजा
- #MeToo : हवस के शैतानों से बच नहीं पाई हैं ये ख्यात खिलाड़ी
- तितली ने मचाई तबाही, जानिए क्या है इसका पाकिस्तानी कनेक्शन...
पाक में हिन्दुओं की संपत्तियों पर अतिक्रमण को लेकर प्रधान न्यायाधीश ने संज्ञान लिया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार ने हिन्दुओं की संपत्तियों पर कथित अतिक्रमण पर संज्ञान लिया। एक महिला प्रोफेसर ने उनसे अपील की थी कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय बदतरीन अराजकता और कुप्रबंधन का सामना कर रहा है।
अपनी न्यायिक सक्रियता के लिए चर्चित न्यायमूर्ति निसार ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. भगवान देवी का वीडियो संदेश देखने के बाद केंद्रीय और सिन्ध प्रांत के अधिकारियों को नोटिस जारी किया। उनके कार्यालय ने कहा कि उन्होंने देवी की याचिका पर विचार करने का फैसला किया और इस मामले में 18 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
अदालत ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल, सिन्ध के महाधिवक्ता, धार्मिक मामलों एवं अंतरधर्म सौहार्द मंत्रालय, मानवाधिकार सचिव, सिन्ध के प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक मामलों के विभाग के सचिव, सिन्ध सरकार और लाड़काना जिले के आयुक्त को नोटिस जारी किए।
'डॉनन्यूज टीवी' ने खबर दी कि वीडियो में देवी ने कहा कि सिन्ध का हिन्दू समूदाय देश में बदतरीन अराजकता और कुप्रबंधन का सामना कर रहा है। महिला प्रोफेसर ने कहा कि भू-माफिया सिन्ध के विभिन्न इलाकों विशेषकर लाड़काना में हिन्दुओं को उनकी संपत्ति से जबरन बेदखल कर रहे हैं। लाड़काना भुट्टो परिवार का गृह शहर है। (भाषा)
