सम्बंधित जानकारी
- Monkeypox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मामला आया सामने, अफ्रीकी महिला में संक्रमण की हुई पुष्टि
- Monkeypox : UAE से लौटे 2 यात्रियों के मंकीपॉक्स मामलों का विश्लेषण, दोनों स्ट्रेन A.2 से थे संक्रमित
- Monkeypox : गुजरात में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, अस्पताल में कराया भर्ती
- Monkeypox: अमेरिका में कोरोना के बाद मंकीपॉक्स का कहर, 6600 वायरस की चपेट में, पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी करेगा घोषित
- मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ मीटिंग, गाइडलाइन पर मंथन
बड़ी खबर, फ्रांस में इंसान से कुत्ते को हुआ MonkeyPox
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इंसान से कुत्ते को मंकीपॉक्स होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने पालतू जानवरों के रखरखाव से जुड़े निर्देशों में बदलाव किए हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इंसानों से कुत्ते में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह पहला मामला है। सोरबोन यूनिवर्सिटी की एक टीम ने 2 लोगों में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए थे। ये दोनों ही पुरुष गे बताए जा रहे हैं।
इन पुरुषों में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाने के 12 दिन बाद इनके पालतू कुत्ते में भी मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए। कुत्ते को इससे पहले कोई अन्य बीमारी नहीं थी।
कुत्ते में मंकीपॉक्स संक्रमण का पहले मामले से जुड़ी यह रिपोर्ट मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित की गई। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में एक 4 साल के मेल ग्रेहाउंड कुत्ते में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं।
