1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mark Zuckerberg, Personal data, Facebook CEO

जुकरबर्ग बोले, मेरे निजी डेटा भी दूसरों को बेचे गए...

Mark Zuckerberg
वॉशिंगटन। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि उनके निजी डेटा भी तीसरे पक्ष को बेचे गए हैं। वे कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल का हवाला दे रहे थे। इस स्कैंडल ने पिछले कुछ सप्ताह से जुकरबर्ग की कंपनी को हिलाकर रख दिया है।


बुधवार को दूसरे दिन जुकरबर्ग कांग्रेस में पूछताछ का सामना कर रहे थे। वे कैलिफोर्निया की डेमोक्रेट प्रतिनिधि एना इशू के सवालों का जवाब दे रहे थे। फेसबुक ने बताया है कि 8.7 करोड़ लोगों की निजी जानकारी हासिल की गई।

ऐसा तब हुआ, जब 270,000 यूजर्स ने पर्सनैलिटी क्विज में हिस्सा लिया था। इन यूजर्स के साथ ही इनके दोस्तों के डेटा को भी एक बाहरी ऐप ने हासिल किया। (भाषा)
अगला लेख
अजीत डोभाल इस माह जाएंगे चीन