सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका ने मेक्सिको सीमा पार कर रहे शरणार्थियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े
- ईरान में भूकंप से घायल होने वालों की संख्या हुई 634
- 26/11 आतंकी हमला : मोशे के दादा ने कहा, जख्म अब भी हरे हैं
- 26/11 के 10 साल पूरे, पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत में खिंचती जा रही सुनवाई
- कचरे ने कपल को रातोंरात बनाया करोड़पति...
ब्रिटेन के पौंड पर छप सकती है जगदीशचंद्र बोस की तस्वीर
लंदन। भारतीय वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बोस ब्रिटेन के 50 पौंड के नए नोट पर छप सकते हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा 2020 से छपने वाले इन नए नोटों पर किसी वैज्ञानिक की तस्वीर लगाने की योजना है। बोस उन सैकड़ों वैज्ञानिकों में से एक हैं जिन्हें इसके लिए नामांकित किया गया है। ब्रिटिश राज के दौरान 1858 में भारत में जन्मे बोस को पौधों में जीवन साबित करने का श्रेय हासिल है।
बोस संभावित वैज्ञानिकों की सूची में हाल ही में दिवंगत हुए महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के साथ नामित हुए हैं। इस सूची में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर भी शामिल हैं। थैचर प्रधानमंत्री बनने से पहले एक रसायनशास्त्री रह चुकी हैं।
बैंक की संभावित सूची में कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग, एडा लवलेस, टेलीफोन के आविष्कारक ग्राहम बेल, खगोलशास्त्री पैट्रिक मूर, पेनिसिलिन के आविष्कारक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग आदि भी शामिल हैं। (भाषा)
