सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका-ईरान तनाव : भारत की एयरलाइंस और 9 अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियां नहीं करेंगी ईरानी एयरस्पेस का इस्तेमाल
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला 10 मिनट पहले क्यों रोका
- ईरान के 3 ठिकानों पर हमला कर बदला लेना चाहती थी अमेरिकी सेना, ट्रंप ने 10 मिनट पहले रोका
- अमेरिकी टोही विमान मार गिराने पर ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी
- ईरान पर हमले की चेतावनी से धराशायी हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 407 और निफ्टी 107 अंक फिसला
Iran Warning to America। ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा- किसी भी हमले के होंगे गंभीर परिणाम
तेहरान। तेहरान ने शनिवार को वॉशिंगटन को चेतावनी दी कि किसी भी तरह का हमला पश्चिम एशिया में उसके हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा और इस क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक देगा। ईरान की यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस खुलासे के बाद आई है जिसमें उन्होंने अंतिम क्षणों में हमले को रोकने की बात कही थी।
ईरान द्वारा अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के बाद जवाब में अमेरिका ने सैन्य की तैयारी की थी जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि ड्रोन को मार गिराने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। कुछ दिनों पहले तेल टैंकरों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया था।
सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़ल शेकरची ने तसनीम समाचार एजेंसी से कहा कि ईरान की तरफ एक भी गोली चली तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में स्थिति ईरान के हक में है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए तैयार था लेकिन अंतिम समय पर योजना को वापस ले लिया गया, क्योंकि यह ईरान द्वारा मानवरहित ड्रोन को गिराने के लिए आनुपातिक जवाब नहीं होगा। (भाषा)
