खाने में जिंदा मिला मेंढक, बना लिया घर का पालतू सदस्य
Publish Date: Tue, 29 Aug 2017 (15:11 IST)
Updated Date: Tue, 29 Aug 2017 (15:19 IST)
कैलिफोर्निया। अगर आप बेजीटेरियन हैं और सलाद खाने के शौकीन हैं। साथ ही अक्सर ऑनलाइन और फोन पर ऑर्डर कर पैक्ड भोजन मंगवाते हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है। चूंकि अब तक आपने खाने में मक्खी, कॉकरोच, चूहे या अन्य कई मरे हुए जानवरों के पाऐ जाने के बारे में सुना होगा पर सलाद में जिंदा मेंढक मिलने की घटना के बारे में शायद इससे पहले आपने कभी न सुनी होगी।
कैलिफोर्निया की एक महिला बेकी गारफिंकेल ने जब खाने के लिए चुकंदर वाला पैक्ड सलाद मंगवाया तो उसके साथ कुछ अजीब ही घटना घट गई। सलाद आने के बाद वह अपने कमरे पर आकर बड़े चाव से सलाद खाने लगी। तभी उसने जो देखा वह चौंकाने वाला था और महिला के तो होश ही उड़ गए थे।
उसने देखा कि सलाद में एक जिंदा मेंढक पड़ा था। खैर ये मेंढक 'लकी' निकला। लकी इसलिए क्योंकि इस महिला ने मेंढक को पालतू जानवर 'लकी' के नाम से अपने घर का मेहमान बना लिया। महिला ने बताया कि जैसे ही वह सलाद खाने को समाप्त करने के लिए आगे बढ़ी एक छोटा सा मेंढक उसके सलाद में नजर आया। उसने लगभग पूरा सलाद खा लिया था पर मेंढक को देखकर उसकी चीख निकल गई।
बेकी का कहना है कि वह शाकाहारी है और उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके खाने में मेंढक भी आ सकता था। अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो वे उसे खा लेती। पर महिला ने जैसे ही मेंढक को उठाया वह जिंदा था। फिर क्या था उसने उसे अपने घर का नया मेहमान बना लिया और 'लकी' को एक नया ठिकाना मिल गया।