गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. France floods
Written By
Last Updated : मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (01:10 IST)

फ्रांस में पिछले 100 वर्षों की सबसे भीषण बाढ़ से 13 लोगों की मौत

France
ऑडे (फ्रांस)। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में ऑडे क्षेत्र में बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अचानक हुई जोरदार बारिश से सड़कें पानी से भर गईं।


जोरदार बारिश के आई बाढ़ में ऑडे नदी में एक नन बह गई। अल्बी में बाढ़ के दौरान परिवहन दुर्घटना का प्रबंध कर रहे पुलिसकर्मी की एक मोटरसाइकल की टक्कर लगने से मौत हो गई।
 
ऑडे के राज्य अधिकारी एलेन थिरिऑन ने कहा कि घरों की छतों पर फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकाला जाएगा, क्योंकि नाव के जरिए उन्हें निकालना खतरनाक है। कुएक्सक में एक घर ढहने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
विगिक्रुएस मौसम निगरानी सेवा के अनुसार ऑडे नदी में इतनी भयावह बाढ़ पिछले 100 वर्षों में नहीं आई। स्थानीय प्रशासन और आपात सेवा ने बाढ़ सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में रहें। प्रशासन के अनुसार उत्तरी कैरकासोन्ने निगम में सभी सड़कें बाढ़ग्रस्त हैं और स्कूल बंद हैं। (वार्ता)