1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. firing in american church

अमेरिका के चर्च में गोलीबारी, महिला की मौत

American church
वॉशिंगटन। अमेरिका में टेनेसी राज्य की राजधानी नैशविले के एक चर्च में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें एक महिला की मौत हो गई तथा कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं।
 
नैशविले पुलिस विभाग ने बताया कि रविवार को बर्नेट चैपल चर्च में गोलीबारी हुई जिसमें एक महिला की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
नैशविले के अग्निशन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि घायलों में एक व्यक्ति की उम्र 60 साल से अधिक है। (वार्ता)
अगला लेख
महर्षि बने नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक