1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fire in Sydney Airport

सिडनी हवाई अड्डे में लगी आग, विमानों के उतरने और उड़ान भरने पर रोक

Sydney Airport
सांकेतिक फोटो
सिडनी। सिडनी हवाई अड्डा में आग लगने के कारण शुक्रवार को सभी विमानों को हवाई अड्डा से बाहर निकाल लिया गया। इस समय इस हवाई अड्डे पर किसी भी विमान के उतरने या उड़ाने भरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

‘द एयर सर्विसेज ऑस्ट्रेलिया ने ट्विटर पर लिखा, हवाई अड्डे में धुआं दिखाई देने के बाद सिडनी एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर को खाली कर दिया गया है। इस समय इस हवाई अड्डे पर किसी भी विमान के उतरने या उड़ाने भरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।