सम्बंधित जानकारी
- फेसबुक पर बीमारी ठीक करने वाले लोगों का फेसबुक ने किया 'इलाज'
- डाउन हुए फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम, दुनियाभर में लोग परेशान
- डीएनए प्रोफाइलिंग का मकसद क्या है
- Whats app और Facebook का साइड इफेक्ट : मजेदार है यह चुटकुला
- Paytm और Google Pay को मिलेगी टक्कर, क्रिप्टो करेंसी की दुनिया में Facebook का कदम, जानिए कितनी सुरक्षित
Facebook। फेसबुक पर निजता और आंकड़ों की सुरक्षा में खामी को लेकर लगाया 5 अरब डॉलर का जुर्माना
वॉशिंगटन। अमेरिका के नियामक ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर निजता और आंकड़ों की सुरक्षा में खामी की जांच से जुड़े एक मामले के निपटान के लिए 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी है।
खबर के मुताबिक संघीय व्यापार आयोग ने चल रही जांच के निपटान को 3-2 के मत से मंजूरी दे दी। उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी के 2 डेमोक्रेटिक सदस्यों ने इस पर असहमति जताई। आयोग द्वारा निजता जांच मामले में लगाया गया यह अब तक का सबसे अधिक राशि का जुर्माना है। हालांकि इस जुर्माने पर अंतिम मुहर लगने से पहले न्याय विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है।
यद्यपि अभी इस मामले से जुड़ी वृहद जानकारियां सामने नहीं आई हैं लेकिन समझौते के तहत फेसबुक पर लोगों की निजी जानकारी का इस्तेमाल कैसे करें, इसे लेकर कुछ प्रतिबंध लग सकते हैं। उपभोक्ता समूह 'पब्लिक नॉलेज' के चैरलोटे सलाइमैन का कहना है कि इस मामले में फेसबुक के व्यवहार को बदलने के लिए यह जुर्माना काफी नहीं है। (भाषा)
