1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. भूकंप से हिला इंडोनेशिया, एक घंटे में 2 झटके महसूस किए गए

Earthquake | भूकंप से हिला इंडोनेशिया, एक घंटे में 2 झटके महसूस किए गए

Earthquake
जकार्ता। इंडोनेशिया में पिछले एक घंटे में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। हालांकि इस भूकंप में फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र लाइवुई से 106 किलोमीटर दूर जमीन की सतह से 10 किमी गहराई में था।

खबरों के मुता‍बिक, देश में एक बार फिर से भूकंप के ये झटके स्थानीय समय शाम सवा 4 बजे महसूस किए गए। इस बार ये भूकंप 6.1 की तीव्रता से आया। भूकंप के ये झटके पिछले एक घंटे में 2 बार महसूस किए गए हैं। लेकिन राहत की बात है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हालांकि इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने जावा भूकंप के प्रभाव के कारण सुनामी से इनकार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले 14 सितंबर को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था, जब देश के कई हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी।

इसी तरह पिछले महीने 2 अगस्त को भी यहां भूकंप आया था। इसमें कम से कम 4 लोगों की जान चली थी और 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ये भूकंप जावा के द्वीप के पास बैंटन प्रांत में आया था। 
अगला लेख
बड़बोलों से मोदी का निवेदन, राम की खातिर न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखें