1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in Indonesia

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

earthquake
जकार्ता। इंडोनेशिया के तट पर रविवार को 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन तेज झटकों की वजह से सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 
 
इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने आसपास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। (भाषा) 
अगला लेख
अक्षय कुमार की नागरिकता पर बवाल, ट्विटर पर भड़का लोगों का गुस्सा