1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump transgender

ट्रंप ने वापस लिया सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर लगा प्रतिबंध

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर लगाए गए अपने व्यापक प्रतिबंध को शनिवार को वापस ले लिया। ट्रंप ने अब रक्षा और होमलैंड सुरक्षा विभाग के मंत्रियों को इस मुद्दे पर विचार करने का मौका दिया है।
 
ट्रंप ने नए ज्ञापन पत्र में कहा कि मैं ट्रांसजेंडर द्वारा सेना में सेवा करने तथा इस संबंध में अन्य किसी निर्देश को लेकर दिए गए 25 अगस्त 2017 के अपने ज्ञापन को वापस लेता हूं।

इसमें कहा गया है कि अमेरिकी तटरक्षक बल के संबंध में रक्षा और होमलैंड सुरक्षा मंत्री ट्रांसजेंडर द्वारा सेना में सेवा देने से संबंधित उचित नीतियों को लागू करने में अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। (भाषा)
अगला लेख
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद छोड़ने की धमकी दी