1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chilean Air Force plane missing on its way to Antarctica

चिली वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 38 लोग थे सवार

Chile Air Force
ब्यूनस आयर्स। दक्षिण अमेरिकी देश चिली की वायुसेना के एक विमान का अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरते समय रडार से 7 घंटे तक संपर्क टूटने के बाद माना जा रहा कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में कुल 38 लोग सवार थे।
 
वायुसेना ने एक बयान जारी करके कहा कि एविएशन ग्रुप 10 के हरकूलस सी-130 विमान ने सोमवार सुबह 4.55 बजे उड़ान भरी जिसके बाद 6.13 बजे उसका रेडियो से संपर्क टूट गया। अब माना जा रहा है कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
 
बयान के अनुसार इस बारे में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को सूचित कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का पता लगाने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया है।
 
विमान में सवार 38 लोगों में से 17 चालक दल के सदस्य और 21 यात्री बताएं जा रहे हैं। विमान सैन्य अड्डे पर ईंधन की आपूर्ति करने वाली एक तेल पाइपलाइन का संचालन करने के लिए कर्मचारियों को ले जा रहा था। (वार्ता) (Symbolic photo)
अगला लेख
निर्भया केस : दोषी विनय शर्मा को मंडोली से भेजा गया तिहाड़ जेल, बक्सर जेल को मिले 10 फांसी के फंदों के ऑर्डर