1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Catalan referendum in spain

कैटालोनिया जनमत संग्रह: 90 प्रतिशत चाहते हैं स्पेन से अलग होना, हिंसा में सैंकड़ों घायल

Catalan referendum
मैड्रिड। स्पेन के उत्तर पूर्व में स्थित कैटालोनिया प्रांत के स्पेन से अलग होने के लिए सरकार के प्रतिबंध के बावजूद हुए 90 प्रतिशत लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में किया जनमत संग्रह में मतदान किया। इस दौरान हुई हिंसा में 844 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
बार्सिलोना के मेयर एडा कोलू ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। कोलू ने कहा, 'बार्सिलोना का मेयर होने के नाते मैं निहत्थे लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से दायर किए गए सारे मामले वापस लेने की मांग करता हूं।'
 
जनमत संग्रह के दौरान मतदान का प्रयास कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने बैलट बॉक्स और मतदान पत्र जब्त कर लिए। स्पेन की सरकार ने इस जनमत संग्रह को गैरकानूनी करार देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।
 
कैटालोनिया सरकार के मुताबिक 90 प्रतिशत लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया। कुल 53.4 लाख मतदाताओं में से 42.3 प्रतिशत ने इस जनमत संग्रह में भाग लिया।
 
स्पेन के उत्तर पूर्व में स्थित कैटालोनिया प्रांत की सरकार ने कहा कि स्पेन से अलग होने के लिए कराए गए जनमत संग्रह में लगभग 22.6 लाख लोगों ने मतदान किया। कैटालोनिया सरकार के मुताबिक 90 प्रतिशत लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया। (वार्ता)
अगला लेख
कोविंद, नायडू और मोदी ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि